फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एक पंडाल में एक साथ हुए 19 निकाह और 267 विवाह, यहां से मिलेगा मैरिज सर्टिफिकेट

Thu, 29 Dec 2022 05:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत रूकमणि विहार हरदुआगंज में 19 जोड़ों का काजी ने निकाह कराया, तो 267 जोड़ों का पुरोहित ने फेरे कराए। सरकार की ओर से दंपत्तियों को घरेलू उपयोग के सामान भी दिए गए। घराती और बारातियों ने दावत भी खाई।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद देते डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में एक पंडाल में एक साथ 286 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जिसमें 19 जोड़ों का काजी ने निकाह कराया, तो 267 जोड़ों का पुरोहित ने फेरे कराए। डीएम ने वर-वधू को आर्शीवाद दिया। सरकार की ओर से दंपत्तियों को घरेलू उपयोग के सामान भी दिए गए। घराती और बारातियों ने दावत भी खाई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत रूकमणि विहार हरदुआगंज में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।    डीए इन्द्र विक्रम सिंह ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया, साथ ही दंपत्तियों को विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार भेंट किये। डीएम ने बताया कि 35 हजार की धनराशि से शुरू योजना 51 हजार तक पहुंच गयी है। प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के साथ एकसामन रूप से सबका साथ-सबका विकास एवं सबका विश्वास के सिद्धान्त पर जनहित में कार्य कर आगे बढ़ रही है। 

जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि सभी जोड़ों की आर्थिक स्थिति एवं पात्रता की जांच व सत्यापन बीडीओ, एडीओ एवं अधिशासी अधिकारियों द्वारा की गयी। सामूहिक विवाह में 286 जोड़ों, जिसमें 19 मुस्लिम समुदाय से हैं, उनकी धार्मिक परम्पपराओं के अनुसार पुरोहित एवं काजी के माध्यम से विवाह सम्पन्न कराया गया। 
विज्ञापन


सीडीओ अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त की जा रही समस्त प्रकार की योजनाएं एवं अनुग्रह राशि नियमानुसार सभी तक पहुंचाई जा रही हैं। ब्लॉक प्रमुख हरेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा अपने पिछले एवं वर्तमान कार्यकाल में एतिहासिक निर्णयों एवं विकासपरक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ उठाये गये कदमों के साफ हो गया है कि प्रदेश सरकार आमजन के विकास, उनकी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रश्न पर अत्यंत ही संवेदनशील है। 

ऐसे मिलेगा मैरिज सर्टिफिकेट    
सब रजिस्ट्रार आजाद सिंह ने बताया कि नव दम्पत्ति या अन्य व्यक्ति भी शासकीय विवाह प्रमाण पत्र के लिये igrs.gov.in पर जाकर अपना आवेदन करें और रजिस्ट्रेशन के उपरान्त उनको विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें