एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार रात यूपी-112 के पीआरवी वाहनों को चेक किया। इस दौरान छह पीआरवीकर्मी गैर हाजिर मिले, जिस पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई व वेतन काटने की कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि एक साल से एक ही सर्किल में तैनात पीआरवीकर्मियों के सर्किल बदले जाएं। इसके अलावा 6 माह से एक ही थाने में तैनात पीआरवीकर्मी के थाने बदले जाएं और तीन माह से एक ही पीआरवी पर तैनात कर्मी की पीआरवी बदली जाए। इससे तमाम तरह की शिकायतों के समाधान होंगे।
पुलिस निर्माण और पुलिस भूमि भी देखीं एसएसपी ने
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शनिवार को छेरत में पुलिस लाइन के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रशिक्षु महिलाओं के लिए अलग से छात्रावास बनवाने को कहा गया। इसके अलावा उन्होंने क्वार्सी बाईपास पर डीआईजी के कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ में आरएएफ रोड, पनैठी की पुलिस भूमियां भी देखीं। वहीं पुलिस लाइन अस्पताल में कोविड व्यवस्था देख वहां चल रहे टीकाकरण का जायजा लिया। यहां बताया कि 190 लोगों ने शनिवार को दूसरी व 80 लोगों ने पहली डोज लगवाई है।