फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती की योजना बनाते छह शातिर बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : KHAR
विज्ञापन
पुलिस ने क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले छह शातिर बदमाशों को डकैती की योजना बनाते समय गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अवैध तमंचा, चोरी के मोबाइल व आला नकब सब्बल बरामद हुआ है। सभी को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ खैर विकास कुमार व सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार थाना क्षेत्र में काफी समय से दुकानों में चोरी की घटनाएं हो रही थी। खुलासे के लिये पुलिस टीम लगी हुई थी। सोफा चौकी इंचार्ज चरन सिंह व सुरेन्द्र बाबू दोहरे ने बृहस्पतिवार को गौमत चैराहे से डकैती की योजना बताते समय हरेंद्र सिंह पुत्र रोहन सिंह निवासी सकिपुर थाना छर्रा, सौरभ पुत्र धाराजीत निवासी विधिपुर थाना सादाबाद, विनीत चौहान पुत्र राजकुमार सिंह निवासी ईटावरी थाना हरदुआगंज, अनुज पुत्र रामदेव शर्मा निवासी बड़ागांव उकसाना थाना हरदुआगंज, मोनू उर्फ यतेन्द्र पुत्र कुंवर प्रसाद निवासी पुरैनी थाना छर्रा, अंकित पुत्र रतन सिंह निवासी अहीर पाड़ा थाना हरदुआगंज को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में शातिर बदमाशों ने सुरेंद्र मोबाइल सेंटर गौमत की छत काटकर मोबाइल फोन व आदि सामान की चोरी तथा क्वार्सी थाना क्षेत्र में लगभग एक माह पूर्व रामघाट रोड पर 38 बटालियन पीएसी के सामने एक मोबाइल की दुकान की छत काटकर चोरी की थी। गंगीरी में मोबाइल की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। क्वार्सी क्षेत्र के 12 नंबर पर परचून की दुकान में भी चोरी की थी। एटीएम तोड़ने का प्रयास भी किया गया था। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, एक छुरा, आला नकब सब्बल, चोरी के चार मोबाइल व लीड, दो बाइक भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें