फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः डॉक्टर एवं बैंककर्मी सहित छह कोरोना संक्रमित

Sun, 02 Jan 2022 01:07 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर एवं एक बैंककर्मी सहित छह लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 17 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन



सावधानी में ही समझदारी है। जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। कोरोना की तीसरी लहर दरवाजे पर दस्तक दे रही है। जेएन मेडिकल कॉलेज के 28 वर्षीय डॉक्टर एवं रामघाट रोड स्थित एक बैंक कर्मचारी सहित छह लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। शिवाजीपुरम निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति एवं जवाहर कॉलोनी स्थित अपार्टमेंट के 33 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के लैब में पॉजिटिव आई है।


चंद रोज पहले जम्मू कश्मीर से आई एक शैक्षणिक संस्था की 20 वर्षीय युवती भी संक्रमित पाई गई है। युवती को छोड़ने यहां निकट संबंधी आए थे, जो पहले ही संक्रमित पाए गए थे। दो रोज पहले एक बैंककर्मी के संक्रमित होने पर संपर्क में आए लोगों की जांच की गई थी। एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। 
विज्ञापन




सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि अभी सावधानी रखने का समय है। मास्क एवं दूरी का ध्यान रखें। बार-बार हाथ धोते रहें। किसी तरह का लक्षण हो तो स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर जांच कराएं। समय से कोविड रोधी टीका जरूर लगवाएं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें