कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर गृह विभाग ने प्रदेश की जिला कारागारों में फिर से बंदियों से परिवार और रिश्तेदारों की मुलाकात पर रोक लगा दी है। शनिवार को यह आदेश जिला कारागार प्रशासन के पाच पहुंच गया है, जिसका रविवार से पालन कराया जाएगा।
वरिष्ठ अधीक्षक कारागार विपिन मिश्रा के अनुसार, कोरोना की पहली व दूसरी लहर के दौरान जिला कारागार में करीब डेढ़ साल तक बंदियों की मुलाकात बंद रही थी। 16 अगस्त 2021 से जेलों में सिर्फ आरटीपीसीआर जांच के साथ मुलाकात शुरू कराई गई थी। जिसमें नियम के अनुसार एक बंदी से सप्ताह में दो लोग मुलाकात कर सकते थे।
मगर अब फिर शनिवार को मुलाकात बंदी का आदेश प्राप्त हो गया है, जिसका तत्काल प्रभाव से पालन कराना है। चूंकि, शनिवार को जेल में अवकाश रहता है। इसलिए इस आदेश का रविवार से पालन कराया जाएगा। बताया गया है कि अग्रिम आदेश तक मुलाकात बंद रहेंगी।