रात करीब तीन बजे एक कार सवार चार अज्ञात बदमाश आए। इनमें से एक बदमाश एटीएम के अंदर गया, जिसने ताला तोड़कर एटीएम मशीन को पॉवर सप्लाई के लिए लगाई गईं छह बैटरी कार में रख ली।
अलीगढ़ में रोरावर थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर इंडिया वन एटीएम कक्ष का ताला तोड़कर छह बैटरी चोरी कर ली गईं। यह एटीएम पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया है कि एटीएम के गेट का ताला टूटा मिला, बदमाशों ने एटीएम मशीन में लगी छह बैटरी चोरी कर ली हैं। सीसीटीवी की फुटेज देखे गए तो 1 अगस्त रात करीब तीन बजे एक कार सवार चार अज्ञात बदमाश आए।
इनमें से एक बदमाश एटीएम के अंदर गया, जिसने ताला तोड़कर एटीएम मशीन को पॉवर सप्लाई के लिए लगाई गईं छह बैटरी कार में रख ली। चोरों को पकड़ कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा। गौर हो कि यह घटना पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी की है।