फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थिति काबू में, अलीगढ़ में अभी नहीं लगा रात्रि कर्फ्यू : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रात्रि कर्फ्यू की व्यवस्था लागू हो गई। बृहस्पतिवार को यहां भी नाइट कर्फ्यू को लेकर तमाम चर्चाएं रहीं। इस पर डीएम चंद्र भूषण सिंह ने साफ किया कि अभी अलीगढ़ में रात्रि कर्फ्य संबंधी आदेश जारी नहीं किया है। जनता से अपील है कि वह कोविड को हराने में प्रशासन का साथ दे। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शासन की ओर से अभी सिर्फ उन जिलों में रात्रि कर्फ्य लगाया गया है, जहां 500 से अधिक सक्रिय केस हैं और हर रोज करीब 100 नए मरीज मिल रहे हैं। अलीगढ़ में अभी स्थिति काबू में हैं। होली के बाद मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मगर, अभी औसतन 15 मरीज रोज मिल रहे हैं। यह ऐसा दौर है, जहां जनता को खुद सबसे पहले जागरूक होना पड़ेगा। पहले की तरह मास्क का इस्तेमाल करें। गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे, बुजुर्ग घरों से कम ही निकलें। टीकाकरण का दौर शुरू हो गया है। जो भी पात्र हैं, वह टीका अवश्य लगवाएं। इसके अलावा अन्य प्रोटोकॉल का भी पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें