फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन-बेटियों पर उंगली उठाने वालों की उंगली काट दो

Mon, 17 Oct 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
बहन-बेटियों पर उंगली उठाने वालों की उंगली काट दो - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
विजयदशमी के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का विशाल क्षत्रिय सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद हरवंश सिंह व विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह रहीं।
विज्ञापन

यहां बसपा सुप्रीमो मायावती को निशाने पर लेते हुए स्वाति सिंह ने जोशीले अंदाज में कहा किजो बहन-बेटियों की तरफ उंगली उठाए... उसकी उंगली काट दो। सांसद हरवंश सिंह ने भी मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि जो क्षत्रियों की मां बहन को गाली देगा, उसके हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे।
स्वाति सिंह ने चुनाव में बसपा का बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि क्षत्रिय समाज व अन्य लोग उनके साथ न आते तो मायावती बैकफुट पर न जाती। स्वाति सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बसपा के दबाव में हैं।
विज्ञापन

इसीलिए अभी तक उनके मामले में पूर्व कबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी और रामअचल राजभर जैसे बसपा नेताओं की गिरफ्तारी नहीं हुई, जबकि इस मामले में पास्को एक्ट भी लगाया गया है। इसके बाद यह लोग खुलेआम घूम रहे हैं, रैलियां कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि मायावती की रैलियों में जितने पुरुष होते हैं, महिलाएं भी उतनी ही संख्या में होती हैं। हमारे समाज के लोग भी आगे सम्मेलनोें व अन्य कार्यक्रमों में अपने समाज की महिलाओं को लेकर आएं। उन्होंने लड़कियों को शिक्षित करने की अपील करते हुए क्षत्रियों के छह गुणोें की व्याख्या की।
स्वाति सिंह ने समाज के लोगोें से संगठित होने के साथ-साथ यह भी कहा कि जो उंगली तुम्हारी बहन-बेटी की तरफ उठे उस उंगली को काट दो...।
सांसद व महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवंश सिंह ने क्षत्रियों से एकजुटता का आह्वान किया। बोले... कांशीराम ने जिस तरह से दलितों को एकजुट कर मायावती को सीएम बनाकर सबके सिर पर बैठा दिया। उसी तरह से यदि क्षत्रिय एकजुट हो जाएं तो वह फिर से अपनी पुरानी स्थिति में आ सकते हैं। सांसद ने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि क्षत्रियों में अभी भी बड़ा  दम है, जो क्षत्रियों की बहन-बेटियों को गाली देगा, उसके हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि एएमयू के लिए क्षत्रियों ने काफी जमीन दी थी, इसलिए यहां महाराणा प्रताप की मूर्ति लगवाई जाए। इसके लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय से बात करेंगे। बोले..आरक्षण अब इनकम के हिसाब से होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें