फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एसआईआर आज से शुरू, 2.75 लाख डुप्लीकेट वोटर हटाए जाएंगे

Tue, 04 Nov 2025 06:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के 12 ब्लॉकों में फर्जी मतदाताओं की संख्या में गंगीरी ब्लॉक सबसे ऊपर है। यहां पर 38,363 फर्जी मतदाता पाए गए हैं, जो जिले के अन्य सभी ब्लॉकों में सर्वाधिक है।
विज्ञापन
यूपी में एसआईआर प्रक्रिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्वाचन नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम अलीगढ़ में  आज से शुरू हो रहा है। इस अभियान के तहत जिले की पांच तहसीलों में चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर से सामने आए 2.75 लाख डुप्लीकेट वोटरों का नाम मतदाता सूची से हटाया जाएगा।

विज्ञापन


जिले के 12 ब्लॉकों में फर्जी मतदाताओं की संख्या में गंगीरी ब्लॉक सबसे ऊपर है। यहां पर 38,363 फर्जी मतदाता पाए गए हैं, जो जिले के अन्य सभी ब्लॉकों में सर्वाधिक है। जिले में कुल 852 ग्राम पंचायतों में 2.75 लाख फर्जी मतदाता चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर ने पता लगाए हैं। यह जानकारी जिले की सभी पांच तहसीलों के 12 ब्लॉकों के फर्जी मतदाताओं के विवरण में सामने आई है।

फर्जी मतदाताओं में दूसरे स्थान पर अतरौली (29909) और तीसरे स्थान पर टप्पल (25455) है। वर्तमान में, अलीगढ़ जिले में 27 लाख से अधिक मतदाता हैं। फर्जी और अपात्र मतदाताओं के नाम कटने के बाद मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग द्वारा एक जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इस अभियान के तहत सभी योग्य नागरिकों के नाम निर्वाचन नामावलियों में सम्मिलित किए जाएंगे और मृतकों, स्थानांतरित अथवा अर्हता-हीन मतदाताओं के नामों को हटाया जाएगा। - संजीव रंजन, जिलाधिकारी
विज्ञापन


किस जगह कितने फर्जी मतदाता हैं
तहसील - ब्लाक - ग्राम पंचायत - फर्जी मतदाता

खैर - खैर - 73- 23695
खैर - टप्पल -68- 25455
गभाना- चंडौस -62- 16000
अतरौली- अतरौली-86- 29909
अतरौली- गंगीरी -80- 38363
अतरौली - बिजौली -68- 23572
कोल- अकराबाद-65- 20211
कोल - जवां -80- 21926
कोल - धनीपुर -68- 17800
कोल- लोधा-70- 14893
इगलास- इगलास -67- 20812
इगालस - गोंडा -65- 22948

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें