फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: अलीगढ़ जिले में 35 फीसदी काम बाकी, कई बीएलओ का शत-प्रतिशत काम पूरा, दो प्रधानाध्यापक निलंबित

Mon, 01 Dec 2025 02:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ शहर विधानसभा क्षेत्र में इस अभियान के तहत कई बीएलओ द्वारा अपने-अपने बूथ पर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। वहीं एसआईआर में लापरवाही के चलते दो प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
2 राज्यों में एसआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआईआर सर्वे पूरा करने के लिए सात दिन का समय बढ़ाए जाने पर अलीगढ़ जिला प्रशासन ने राहत महसूस की है। जिले में अभी 35 फीसदी काम बाकी है। इसको पूरा करने का समय अब 4 से बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया गया है। इसी अवधि में काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर और कोल विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम बाकी है। शेष विधानसभा क्षेत्रों में कुछ फीसदी काम ही रह गया है।

विज्ञापन


एसआईआर सर्वे की 30 नवंबर की रिपोर्ट पर ध्यान दें तो जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 27 लाख 96 हजार 379 मतदाता हैं, जिनमें से अभी तक कुल 17 लाख 78 हजार 297 वोटों के सर्वे का काम पूरा हो पाया है। इस तरह कुल 65 फीसदी काम पूरा हो गया है। अब चूंकि सर्वे का काम 11 दिसंबर तक पूरा करने का समय है। इसलिए अधिकारियों ने इस दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। एडीएम प्रशासन पंकज कुमार बताते हैं कि हमारा काम काफी तेजी से चल रहा है। अब तक 65 से 70 फीसदी काम हो गया है। बाकी काम शेष समय में पूरा कर लिया जाएगा।

कई बीएलओ का शत-प्रतिशत काम पूरा
अलीगढ़ शहर विधानसभा क्षेत्र में इस अभियान के तहत कई बीएलओ द्वारा अपने-अपने बूथ पर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट डाॅ.अतुल गुप्ता ने बताया कि भाग संख्या-299 की बीएलओ रेखा सक्सेना व सुपरवाइजर कुशल पाल सिंह और भाग संख्या-199 की बीएलओ ममता अग्रवाल ने सुपरवाइजर राजेंद्र उपाध्याय ने काम पूरा कर लिया है। भाग संख्या-166 की बीएलओ संध्या गौतम ने सुपरवाइजर प्रवीन कुमार शर्मा और भाग संख्या-164 की बीएलओ रीना शर्मा ने सुपरवाइजर प्रवीन कुमार शर्मा के साथ लक्ष्य प्राप्त किया। इसी तरह भाग संख्या-170 के बीएलओ सुभाष चंद्र व सुपरवाइजर प्रवीन कुमार शर्मा, भाग संख्या-32 के बीएलओ दिनेश कुमार व सुपरवाइजर साहब सिंह ने काम पूरा किया है।
विज्ञापन


लापरवाही के चलते दो प्रधानाध्यापकों का निलंबन
एसआईआर में लापरवाही के चलते दो प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया। क्षेत्र में अनुपस्थित रहने, फोन रिसीव न करने, बीएलओ का पर्यवेक्षण कर कार्य में रुचि न लेने और लापरवाही बरते जाने के चलते कंपोजिट विद्यालय खैर के अर्राना के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुपरवाइजर आदित्य कुमार को निलंबित कर दिया गया। इसी तरह विकासखंड चंडौस के कंपोजिट विद्यालय भोगपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने यह कार्रवाई की है। 

यह दो लाख वोट नहीं मिल रहे

  • 50,486 वोटर मृत पाए गए
  • 29,087 वोट संपर्क में नहीं
  • 1,18,065 वोट जिले से ट्रांसफर हुए
  • 2662 वोट अन्य कारणों से नहीं मिले
  • इस तरह कुल 2,15,265 वोट नहीं मिले
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें