16 दिसम्बर से हरिद्वार में हरि की पौढ़ी से गंगाजल लेकर संकल्प के साथ यात्रा प्रारंभ की। वहां से यात्रा रुड़की, मुज्जफर नगर, मेरठ, हापुड़ होते हुए अलीगढ़ पहुंची। यहां से यात्रा मथुरा जाएगी।
भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हरिद्वार से मथुरा तक देशभक्त गायिका कवि सिंह पैदल यात्रा कर रही हैं। 3 जनवरी को शाम सात बजे यात्रा अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय मंदिर में पहुंची। यहां पर रौनक गुप्ता समेत कई सनातनियों ने उनका स्वागत किया। कवि सिंह के साथ करीब 20 सनातनी हैं। वह श्री वार्ष्णेय मंदिर में दो दिन तक रूकेंगी, उसके बाद मथुरा जाएंगी।
विज्ञापन
गायिका कवि सिंह ने बताया कि 16 दिसम्बर से हरिद्वार में हरि की पौढ़ी से गंगाजल लेकर संकल्प के साथ यात्रा प्रारंभ की। वहां से यात्रा रुड़की, मुज्जफर नगर, मेरठ, हापुड़ होते हुए अलीगढ़ पहुंची। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संपूर्ण हिंदू समाज को आगे आना पड़ेगा। वर्तमान में जिस प्रकार से बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है, वह सारी हदें पार कर गया है। इसलिए देश के हिंदुओं को भी जागना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को यात्रा मथुरा पहुंचेगी। वहां बड़ी संख्या में हिंदू समाज एकत्र होगा। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश सचिव अनुज कुमार सक्सेना यात्रा में मेरठ से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि यदि भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं होगा तो हिंदुत्व खतरे में पड़ जायेगा। यात्रा में वीरेंद्र बघेल, यश श्रीवास्तव, अनुज भारद्वाज, रेखा तोमर, अनुराग कुमार आदि मौजूद हैं।