गांव चैंडौली बुजुर्ग में बृहस्पतिवार को बाइक हटाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव के किशन कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उनका भाई रमन घर के सामने दूध की केन धो रहा था। मयंक और कौशल बाइक से आए आए और बाइक का पहिया रमन पर चढ़ा दिया। विरोध करने पर पीटने लगे। मयंक की पत्नी व दिलीप ने भी आकर रमन को पीटा। वहीं मयंक कुमार ने आरोप लगाया कि वह अपनी बाइक घर के अंदर खड़ी कर रहे थे तभी रमन गाली देने लगा। इसके बाद रमन, किशन, रवि और धर्मेंद्र और आशा ने घर के सामने सड़क पर उसके साथ ही पत्नी मालती को पीटा। जान से मारने की धमकी दी। एसओ अंकित सिंह ने बताया कि दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।