कोहिनूर मंच पर अपनी प्रस्तुति देते गायक असित त्रिपाठी।
- फोटो : CITY OFFICE
वैलेंटाइन वीक की मस्ती के बीच मंगलवार की रात अलीगढ़ के युवाओं के लिए नुमाइश के कोहिनूर मंच पर असित त्रिपाठी के सुरों से रूमानी हो गई। बॉलीवुड गीत तू बन जा गली बनारस की... से युवाओं के दिल की धड़कन बने असित त्रिपाठी ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन कोल विधायक अनिल पराशर, एडीएम सिटी राकेश मालपाणी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने किया। इसके बाद रात 10.30 बजे गायक असित ने मंच पर आते ही महफिल लूट ली। उन्होंने अपने चर्चित गीत तू बन जा गली बनारस की.. सुनाया। जब असित ने देवभूमि से जोड़ते हुए तू बन जा गली देवरिया कीए मैं शाम तलक भटकूं तुझमे सुनाया तो लोग खुद को रोक नहीं पाए। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा नुमाइश गूंज उठा। इसके बाद मैं रंग शर्बतों का तू मीठे घाट का पानी पी लूं तेरे नीले-नीले होठों से सरगम पहली नजर में ऐसा जादू कर दिया... करम खुदाया है, तुमसे मिलकर ही मुझे जीना आया है ... जैसे गीतों ने युवाओं के उत्साह को दोगुना कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में युवा उनके स्वरों पर झूमते रहे। सभागार में एक समय ऐसा आया कि युवा कुर्सियों पर खड़े होकर नाचने लगे। उन्हें रोकने में पुलिस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। युवाओं ने तालियां और सीधी में बजाकर अजय त्रिपाठी को उत्साहित किया।
अलीगढ़ की नुमाइश रोमांचित करती है : असित
अलीगढ़। बॉलीवुड में अपनी गायकी के दम पर अलग पहचान बनाने वाले गायक असित त्रिपाठी ने अलीगढ़ नुमाइश को लेकर कहा कि यह नुमाइश उन्हें रोमांचित करती है। यह दूसरा मौका है जब उन्हें यहां आकर परफॉर्मेंस करने का मौका मिला है। अलीगढ़ के युवा उन्हें बहुत प्यार और सम्मान देते हैं। अलीगढ़ वासियों ने इस नुमाइश के जरिये अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाए रखने की एक मिसाल पेश की है। युवा पीढ़ी को भी इससे सीख लेनी चाहिए।