गांव बाजौता में फाइनल में जीत के बाद जश्न मनाती टीम पलसेड़ा।
- फोटो : samvad
गांव बाजौता में श्री सिद्ध बाबा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में टिंकू पलसेड़ा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर 51 हजार रुपये व ट्रॉफी जीती, जबकि मुनेश बाजौता की टीम उपविजेता रही और उसे 31 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से पिसावा व मथना की टीमें रहीं।
टूर्नामेंट में त्रिलोकी बाजौता को मैन ऑफ द टूर्नामेंट, टिंकू पलसेड़ा को बेस्ट बॉलर और आईटीओ पंडित पलसेड़ा को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों और पूर्व व वर्तमान वरिष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजकों ने घोषणा की कि लगातार तीन बार टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को बाइक दी जाएगी। इस दौरान भिखारी सिंह, पंकज मास्टर, श्रीकांत शर्मा, आकाश चौधरी, सोनू चौधरी, पिंकू चौधरी, आदर्श चौधरी आदि मौजूद रहे।