राजस्थान ट्रांसपोर्ट पर एसआईबी टीम का छापा
- फोटो : Rupesh
वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने सासनीगेट के पास झम्मनलाल कंपाउंड स्थित राजस्थान ट्रांसपोर्ट पर छापा मार कर हजारों रुपये की कर चोरी का मामला पकड़ा है।
एसआईबी के ज्वाइंट कमिश्नर बीपी राम ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि उक्त ट्रांसपोर्ट ने रोजाना हजारों रुपये की कर चोरी का माल राजस्थान के जयपुर सहित अलग अलग शहरों में भेजा जा रहा है। गुरुवार को अचानक छापा मार कर देर रात यहां का गोदाम सील कर दिया गया था। निगरानी के लिए दो अफसरों की ड्यूटी लगाई गई। सुबह गोदाम खुलवा कर माल चेक कराया तो केवल 11 नगों के बिल मिले बाकी 110 नग का माल बिना किसी कागज के था। इसमें लाखों रुपये की कीमती हार्डवेयर था जो राजस्थान भेजा जा रहा था। ये माल लाखों रुपये का था जिसका कर का आंकलन किया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट कंपनी को नोटिस दिया गया है। माल का कर वसूलने के साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।