फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: शुभांगी याज्ञनिक का यूपी अंडर-19 महिला टीम में चयन, पावना एकेडमी में जश्न

Tue, 06 Oct 2026 02:44 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में पावना क्रिकेट एकेडमी की क्रिकेटर शुभांगी याज्ञनिक ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका यूपी अंडर-19 महिला राज्य टीम में चयन हुआ है।एकेडमी के कोच मोहम्मद आदिल ने बताया - शुभांगी लंबे समय से नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण में जुटी थीं।
विज्ञापन
कोच आदिल के साथ शुभांगी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में पावना क्रिकेट एकेडमी की क्रिकेटर शुभांगी याज्ञनिक ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शुभांगी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-19 महिला राज्य क्रिकेट टीम में हुआ है। 

विज्ञापन


एकेडमी के कोच मोहम्मद आदिल ने बताया कि शुभांगी लंबे समय से नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण में जुटी हुई हैं। नेट्स पर उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। उन्होंने कहा कि शुभांगी ने लगातार अपने खेल में सुधार किया और कड़ी मेहनत के बल पर राज्य स्तरीय टीम में जगह बनाई है।

कोच ने कहा कि शुभांगी का चयन एकेडमी के साथ-साथ अलीगढ़ के लिए भी गौरव की बात है। उन्हें उम्मीद है कि शुभांगी उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हुए भी अपने प्रदर्शन से पहचान बनाएंगी और आगे उच्च स्तर की क्रिकेट में जिले का नाम रोशन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें