फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बाल व्यास वृंदा किशोरी-ब्रजकिशोर महाराज की श्रीमद्भागवत कथा 1 दिसंबर से, 108 कन्याओं का होगा विवाह

Sun, 17 Nov 2024 11:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बाल व्यास वृंदा किशोरी और ब्रजकिशोर महाराज श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा के अंत में 108 कन्याओं का विवाह होगा।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में श्रीमद भागवत कथा व्यास बृंदा किशोरी व ब्रज किशोर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1 से 7 दिसंबर तक इगलास के हस्तपुर स्थित चंदफरी में श्रीमद्भागवत कथा होगी। मां लीलावती सेवा ट्रस्ट वृंदावन की ओर से आयोजित भागवत कथा के विश्राम पर 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा।

विज्ञापन


बाल व्यास वृंदा किशोरी और ब्रजकिशोर महाराज श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। बाल व्यास वृंदा किशोरी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा सनातन धर्म का महत्वपूर्ण महापुराण है। इसमें श्रीहरि के जीवन और शिक्षाओं को वर्णित किया गया है। कथा सुनने से मन में भक्ति, प्रेम और श्रद्धा का संचार होता है। नैतिक मूल्यों व जीवन का अर्थ समझ में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कथा के विश्राम पर ट्रस्ट की ओर से सामूहिक विवाह का निर्णय सकारात्मक कदम है। उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों से कथा श्रवण का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर मुनेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुनील शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें