फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: गाजियाबाद घटना के विरोध में चल रही हड़ताल समाप्त, 18 नवंबर से न्यायिक कार्य करेंगे अधिवक्ता

Sun, 17 Nov 2024 10:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि फैसले के अनुसार 18 नवंबर से अधिवक्ता नियमित काम करेंगे, आगे की फिर रणनीति बनेगी।
विज्ञापन
वकील। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं की चल रही हड़ताल 16 नवंबर को गाजियाबाद में हुई पंचायत के बाद खत्म कर दी गई। इसके बाद अब 18 नवंबर से यहां विधिवत न्यायिक कार्य करने का फैसला लिया गया है। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं द्वारा लिए गए इस फैसले से वकीलों में कड़ी नाराजगी भी है। 

विज्ञापन


गाजियाबाद के जिला जज की अदालत में हुई घटना के बाद से ही अधिवक्ता आंदोलन कर रहे थे। दीपावली के बाद से इस मामले में गाजियाबाद के आह्वान पर हड़ताल हुई। यह हड़ताल लगातार जारी थी। इसी मामले में 16 नवंबर को गाजियाबाद में पंचायत कर काम पर लौटने का ऐलान किया गया । 

वहीं कुछ समय के लिए चेतावनी दी गई है। इस पर यहां के कुछ अधिवक्ता बेहद नाराज हैं। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि फैसले के अनुसार 18 नवंबर से अधिवक्ता नियमित काम करेंगे, आगे की फिर रणनीति बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें