फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खैर मंडी में श्री कुबेर फूड्स पर एक करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

विज्ञापन
खैर मंडी में कार्यवाही के दौरान जीएसटी विभाग की टीम, स्रोत- विभाग - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिले की खैर मंडी में सोमवार को राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने टैक्स चोरी के खेल का पर्दाफाश किया है। श्री कुबेर फूड्स नामक फर्म पर हुई इस कार्रवाई में विभाग ने बिना टैक्स चुकाए बेची गई 55 लाख रुपये की सरसों जब्त की है। साथ ही एक करोड़ रुपये से अधिक कर चोरी पकड़ी है।
विज्ञापन



एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर और असिस्टेंट कमिश्नर शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई इस जांच में सामने आया कि आढ़ती द्वारा उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों में बिना किसी वैध इनवॉइस या बिल के सरसों भेजी जा रही थी। मौके पर टीम को बड़ी संख्या में लूज पर्चे (कच्ची पर्चियां) और संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है।


जांच में न केवल टैक्स चोरी, बल्कि बोगस आईटीसी का मामला भी प्रकाश में आया है। अधिकारियों ने फर्म संचालक को नोटिस जारी कर दिया है और अब जब्त दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन



असिस्टेंट कमिश्नर शिव कुमार सिंह ने बताया कि खैर के अलावा गभाना, इगलास, धनीपुर और छर्रा जैसी मंडियों के बड़े आढ़ती भी अब एसआईबी की रडार पर हैं। अवैध परिवहन और टैक्स चोरी करने वालों पर शिकंजा और कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें