सिद्धेश्वरी देवी तलावर धाम और गंभीरा देवी मंदिर में भक्तों ने रंग-बिरंगी फूलों से फूल बंगला सजाया। दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ ही हवन में भक्तों ने आहुतियां दीं।
नवरात्र पर देवी मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से पहुंच रहे हैं। तलावरधाम मंदिर में सोमवार को दुर्गा सप्तशती पाठ के मुख्य यजमान रामगोपाल वर्मा, विमलेश वर्मा रहे। उन्होंने अन्य भक्तों के साथ हवन में आहुतियां दीं। पंडित परम किशोर शर्मा और महंत रामनिवास शर्मा के सानिध्य में दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन हो रहा है। हवन के बाद आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया।
तलावर धाम मंदिर के प्रबंधक आशीष अग्रवाल ने बताया अष्टमी की रात दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ रात में सभी भक्त मिलकर हवन में आहुतियां देंगे। पवन कुशवाहा ने पूड़ी-सब्जी और हलवा का भंडारा कराया।
रामगोपाल वर्मा, डिगंबर सिंह, कमल कुमार, मुनेश कुमार वर्मा, रामलखन शर्मा, अभिषेक शर्मा, टीटू कुमार मौजूद रहे। वहीं गंभीरा देवी मंदिर परिसर में मेला लगा। यहां दुकानों पर खान-पान के साथ जरूरी वस्तुओं की बच्चों, महिलाओं आदि ने खरीदारी की।