फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री खेरेश्वर धाम को सात करोड़ से चमकाया जाएगा

विज्ञापन
खेरेश्वर धाम मंदिर का मुख्य द्वार। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आशीष निगम
विज्ञापन

जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री खेरेश्वर धाम को बहुत जल्द चमकाया जाएगा। सिडको की ओर से सवा सात करोड़ रुपये का प्रस्ताव पयर्टन विभाग के पास भेजा गया है, जिसके जल्द मंजूर होने की उम्मीद है। कार्यभार संभालने के बाद सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने इस प्रोजेक्ट में विशेष रुचि दिखाई है, उन्हीं की देखरेख में पूरा विकास कार्य होगा। आने वाले सावन मास में होने वाली कांवड़ यात्रा से पहले कई काम पूरे करने पर जोर है, वर्ष 2022 में होने वाली महाशिवरात्रि तक मंदिर की सूरत बदल जाएगी।
सिडको के अधिशासी अभियंता आरके निरंजन ने बताया कि मंदिर में सबसे पहले महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग बड़े बड़े शौचालय बनेंगे। यहां पर स्नानागर की व्यवस्था भी होगी। इसके अलावा मल्टीस्टोरी पार्किंग बनेगी, भूतल में दोपहिया और पहली व दूसरी मंजिल पर चौपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। पानी की टंकी बनेगी और शुद्ध पेयजल की लाइन से पूरा मंदिर परिसर लैस कर दिया जाएगा। यहां बने एक खुले हुए मंच को टीनशेड से कवर कर वहां पंखे और लाइट की व्यवस्था होगी। दर्शनार्थियों और कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक मार्ग बनवाया जाएगा। जिससे वह आसानी से अंदर जा सके और जलाभिषेक कर बाहर आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता निरंजन ने बताया कि मंदिर में सावन और महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में होती है। कई श्रद्धालु और भक्त संगठन यहां भंडारा करते हैं। उनकी सुविधा के लिए एक सार्वजनिक रसोई भी बनेगी, जिसमें कई लोगाें के लिए भोग प्रसाद बनाया जा सकेगा। मंदिर ट्रस्ट की कुछ जमीन जीटी रोड हाईवे की ओर है। इसलिए इस ओर दुकानें बना कर एक छोटा बाजार बनवाया जाएगा। इसका द्वार भी बनेगा, जिससे मंदिर का एक प्रवेश द्वार जीटी रोड पर भी खुल जाएगा। अभी तक मंदिर का एक मात्र प्रवेश द्वार अलीगढ़-पलवल हाईवे की ओर खुलता है। मंदिर के अंदर भी साफ सफाई होगी और हरियाली पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें