फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पड़े कोहिनूर पंडाल में गूंजे श्रेया और फराह के सुर, बिखेरा आवाज और अंदाज का जादू

Sun, 14 Feb 2021 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर आयोजित कार्यक्रम सारेगामा चैम्प में प्रस्? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर पंडाल में शनिवार की रात सारेगामा चैंपियन म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रियलिटी शो में स्थान बना चुकी कलाकार श्रेया दीक्षित और फराह नाज ने अपनी आवाज और अंदाज का जादू बिखेरा। हालांकि, कोहिनूर मंच में कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन इगलास विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजकुमार सहयोगी, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया। सिंगर कुलदीप ने मैं किसी और का हूं फिलहाल कि तेरा हो जाऊं... प्रस्तुत किया। इसके बाद हम्मा हम्मा गीत गाया। पंडाल में जितने भी लोग बैठे थे, उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया।

इसके बाद कुलदीप ने पिया रे पिया रे थारे बिना लागे नहीं जिया रे, प्रस्तुत करके वाहवाही लूटी। जब संगीत की महफिल पूरी तरह जम चुकी थी तब रेडियो सिटी सेंटर की विनर रहीं श्रेया दीक्षित ने मंच पर प्रवेश किया। उन्होंने सुपरहिट गीत प्यार करने वाले प्यार करते हैं शान से, गाकर पंडाल में बैठे दर्शकों को अपने अंदाज में साथ ले लिया। थोड़ी देर बाद उनका साथ देने के लिए फरहा नाज भी आ गईं। दोनों ने एक के बाद एक प्रस्तुति दी। देर रात तक कोहिनूर पंडाल में जितने भी दर्शक बैठे थे, वह आवाज और अंदाज का लुफ्त उठाते रहे।
विज्ञापन


गायिका के नाम को लेकर बनी रही भ्रम की स्थिति
कोहिनूर पंडाल में शनिवार की रात को सारेगामा नाइट में आए दर्शकों को सबसे बड़ा भ्रम कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली गायिका के नाम को लेकर हुआ, क्योंकि पंडाल में लगे पोस्टर पर पूर्णिमा दीक्षित लिखा था। जबकि वास्तव में गीत प्रस्तुत करने वाली गायिका का नाम श्रेया दीक्षित था। दर्शक उम्मीद करते रहे कि कोई पूर्णिमा नाम की गायिका भी कार्यक्रम में प्रस्तुति देगी। क्योंकि पूर्णिमा 90 के दशक में एक मशहूर गायिका हुआ करती थीं।

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर आयोजित कार्यक्रम सारेगामा चैम्प में प्रस्?- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें