फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने पर एएमयू ने तीन कश्मीरी शोध छात्रों और कोर्ट सदस्य को भेजा कारण बताओ नोटिस

Sat, 07 Sep 2019 03:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन करने के मामले में तीन कश्मीरी शोध छात्र और एक कोर्ट सदस्य को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। छात्रों को जवाब देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है।

विज्ञापन


एएमयू प्रॉक्टर ने इतिहास विभाग के शोध छात्र सज्जाद अहमद डार, कामर्स विभाग के शोध छात्र शफाक मकबूल, वेस्ट एशियन स्टडीज विभाग के शोध छात्र माजिद हुसैन भट्ट और एमएससी छात्र मो. खालिद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सज्जाद, शफाक और माजिद कश्मीर के निवासी हैं, जबकि मो. खालिद उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और एएमयू कोर्ट सदस्य हैं।

चारों छात्रों पर प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन करने का आरोप है। उच्च न्यायालय द्वारा प्रशासनिक ब्लॉक और वीसी लॉज के 100 मीटर की परिधि में विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. अफिफुल्लाह खान ने बताया कि तीन कश्मीरी शोध छात्र और एक कोर्ट सदस्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में करीब 40-50 छात्र-छात्रा और युवक शामिल हुए थे, जिन्हें चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को कश्मीरी छात्र-छात्राओं द्वारा एएमयू के मौलाना आजाद लाइब्रेरी से बाब-ए-सैयद (मुख्य प्रवेश द्वार) तक विरोध मार्च निकाला गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें