फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के विवाद में बीच-बचाव कराने पहुंचे वृद्ध की फावड़े से काटकर हत्या, चार आरोपी नामजद

Sat, 07 Sep 2019 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
मडराक निवासी कालीचरण - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मडराक थाना क्षेत्र के गांव मुकुटगढ़ी में खुले में शौच कर रहीं महिलाओं पर कार की लाइट पड़ने से पैदा हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक वृद्ध की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


कालीचरण पुत्र खूबीराम का बेटा मुकेश गुरुवार शाम अपने दोस्त की कार लेकर गांव में आया था। यहां रास्ते से सटे हुए खेतों में कुछ महिलाएं शौच कर रहीं थीं। कार की लाइट इन महिलाओं की ओर चली गई। इस बात की शिकायत उन्होंने अपने घर आकर की। इससे गुस्साए परिवार वाले मुकेश के घर पर पहुंचे और घटना पर एतराज जताते हुए झगड़ा करने लगे।

रात को गांव वालों की मध्यस्थता के बीच विवाद जैसे-तैसे शांत हो गया। लेकिन शुक्रवार को मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया। गांव के बलराम पुत्र राजवीर, दिनेश पुत्र भूप सिंह, बनी सिंह प्रधान और टीकम पुत्र हीरालाल मुकेश के घर पर आ धमके। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज के साथ मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी, डंडे, सरिया, फावड़ा लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इस दौरान बीच बचाव को आए कालीचरण के सिर में हमलावरों ने फावड़े से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन


हमले के बाद लहूलुहान कालीचरन को परिजन जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान कालीचरण ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के पुत्र मुकेश की तहरीर पर चारों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी मडराक, सुरेश चंद्र ने बताया कि गांव मुकुटगढ़ी में वृद्ध की फावड़े से हत्या कर दी गई है। इसमें मृतक के बेटे ने चार लोगों को नामजद किया है। चारों आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें