मामले में एमपी सिंह की तहरीर पर तीनों आरोपियों व उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार मामले में नगर निगम पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। स्थिति सामान्य है।
पथ विक्रेताओं को काफी समय से चेतावनी दी जा रही है। अप्रैल, जुलाई, सितंबर व नवंबर के बाद इसी फरवरी में 20 तारीख को नोटिस दिए गए थे। इसके बाद भी ये लोग नो वेंडिंग जोन में लगातार ढकेल लगा रहे थे। उन्हें हटाने गई टीम पर हमला किया गया है। जबकि इन्हें बार-बार समझाया गया कि आप लोग वेंडिंग जोन में दुकान आवंटित करा लें, । यहां गंदगी करते हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। - प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
फल विक्रेताओं ने टीम के खिलाफ दी तहरीर
इस घटना में फल विक्रेता पक्ष से शादाब, शाजेब, राजू, अमजद, मुकीम की ओर से संयुक्त रूप से सिविल लाइंस में निरीक्षक एमपी सिंह व उनके टीम सदस्यों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इसमें उन्होंने साफ कहा है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर आई टीम ने पहले अभ्रदता-गाली गलौज करते हुए मारपीट की।
रमजान का माह चल रहा है। अधिकांश फल विक्रेता रोजेदार हैं, इसलिए हमने इस तरह का व्यवहार करने पर एतराज जताया। इसी दौरान हमारे एक साथी को धकियाकर नाले में गिरा दिया। वे लगातार आक्रामक होते जा रहे थे। इसी बीच दोनों ओर से मारपीट हुई। इनका आरोप है कि यह लोग आए दिन अभद्रता करते हैं। अवैध रूप से वसूली करते हैं। आए दिन की इनकी ये हरकत है, जबकि हमारी ढकेल पटरी पर रहती हैं।