फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान से हजारों की चोरी

Mon, 22 Jun 2015 01:11 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। जयगंज में किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये की नगदी और सामान चुरा ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। दिलचस्प बात यह रही कि चोर अन्य सामान के साथ-साथ बादाम, पिस्ता, ड्राइ फ्रूट्स आदि भी चुरा ले गए। साथ ही मसालों के पैकेट आदि पर भी हाथ साफ कर दिया। जयगंज के पीपल वाली गली में महामंगलेश्वर मंदिर के पास राजीव उपाध्याय पुत्र श्याम सुंदर शर्मा की किराने की दुकान है। शनिवार की रात वह दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। सुबह किसी ने उनकी दुकान के ताले टूटे हुए देखे। 
विज्ञापन

सूचना पर राजीव दुकान पर पुहंचे तो पाया कि शटर के  ताले तोड़कर अंदर से मालचुरा लिया गया है। दुकान में रखे करीब 7 हजार रुपये की नगदी और 30 हजार रुपये का सामान चुरा लिए जाने की बात कही है। घटना की तहरीर पुलिस को दिए जाने के बाद मामले की जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें