फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचल पर गेट के नामकरण को लेकर दो पक्ष भिड़े

Mon, 22 Jun 2015 12:53 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ । अचल तालाब की गुमटी पर एक गेट पर अपने-अपने संगठन के नाम लिखवाने को लेकर शनिवार को दो पक्ष आमने सामने आ गए थे। उस समय तो मामला निपट गया लेकिन रविवार सुबह यह लोग फिर से भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोग जख्मी हो गए और कई लोगों के कपड़े फट गए। घटना स्थल पर तमाशबीनाों की भीड़ लग गई। बाद में मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग किया। घटना की अचल परिसर के आसपास व्यापक चर्चा रही। 
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से अचल ताल पर विभिन्न संगठन साफ सफाई का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को एक राजनीतिक संगठन के एक पदाधिकारी ने वहां के गेट पर अपने संगठन का नाम लिख दिया। इसका एक व्यापारी संगठन के पदाधिकारी ने विरोध किया और कहा कि यहां पर किसी प्रकार का राजनीतिक नामकरण उचित नहीं है। राजनीतिक संगठन ने एतराज को दरकिनार करते हुए गेट पर अपने संगठन का नाम लिखवा रहे थे।
 इस बात से नाराज  होकर दूसरे व्यापारी संगठन ने रात को वहां जाकर गेट पर रंग पुताई कर दी। रविवार की सुबह जब दोनों संगठनों के लोग वहां पहुंचे तो इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस संबंध में थाना गांधी पार्क प्रभारी का कहना है कि उन्हें सूचना तो मिली थी लेकिन किसी भी पक्ष ने थाने पर तहरीर नहीं दी है। लेकिन पुलिस मामले पर नजर रखे हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें