फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Tue, 16 Mar 2021 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ करते महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
श्री मंगलकारी बालाजी महाराज ट्रस्ट के तत्वावधान में महावीरगंज स्थित श्री बालाजी मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंद पुरी महाराज के सान्निध्य में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें दर्जनों झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

महा आयोजन के प्रारम्भ में शोभायात्रा के मुख्य डोले की महा मंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज, गौरव शास्त्री, पं रवि शास्त्री, पं रिषी शास्त्री द्वारा विधिवत श्री बालाजी महाराज, भैरो बाबा, शनिदेव महाराज की पूजा अर्चना कराई गई। महा आरती करने के उपरांत समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया। शोभायात्रा को महा मंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज व भाजपा के जिला महामंत्री शिवनारायण ने फीता काटने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में जयकारों के साथ नाचते गाते हुए पुरुष व महिलाएं आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा महावीरगंज से अब्दुल करीम, रेलवे रोड, कबर कुत्ता, दुबे पड़ाव, रामघाट रोड होते हुए सेंटर प्वाइंट टीकाराम मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में गणेश, हनुमान, शिव पार्वती, राम दरबार, लव कुश, दुर्गा माता व बांकेबिहारी जी आदि देवी देवताओं के सजे हुए स्वरूप सभी का मन मोह रहे थे। बच्चों को अन्य प्रकार की वेष भूषाओं से सुसज्जित करके डोलों में झाँकियों के साथ बिठाया गया था।
इस मौके पर ललित दीवान, मुकुल मित्तल, मनोज अग्रवाल, संजीव कंटक, राकेश मित्तल, शिवकुमार गर्ग, कामेश्वर प्रसाद गर्ग, अजीत गोयल, डीसी अग्रवाल, उमेश चंद, राजू प्रिंस वर्मा, संजय नवरत्न, रजनीश वार्ष्णेय, पवन तिवारी, सुमित वर्मा, अमित वर्मा, तेजवीर सिंह, शिब्बू, प्रिंस वर्मा, अनिल तिवारी, कपिल शर्मा, आकाश वार्ष्णेय, धनजीत वाड्रा, डॉ ताराचंद्र, नवीन गर्ग, भिखारी दास वार्ष्णेय, राजीव अग्रवाल, तिलकराज यादव, विशन दयाल, किशन दयाल, अनिल बंसल, विनीत अग्रवाल, रवि जिंदल, रमेश चंद, कुँवर बहादुर, दिनेश मित्तल, महेश मित्तल, मनोज गोकुल, आरके जिंदल, शिवकुमार, अतुल मित्तल, मनीष अग्रवाल के अलावा लखनऊ, आगरा, एटा, मथुरा, हाथरस, हापुड़ आदि स्थानों से आये भक्तगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें