फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शिशुपाल अध्यक्ष, अनूप चुने गए महामंत्री

Tue, 03 Feb 2026 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील खैर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं की बैठक में सर्वसम्मति से सिविल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। वरिष्ठतम अधिवक्ता शिशुपाल शर्मा को अध्यक्ष तथा अनूप गिरि गोस्वामी को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन


सोमवार को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शिशुपाल शर्मा के चैंबर में ही वरिष्ठ अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें वर्ष 2026 के चुनाव पर विचार-विमर्श हुआ। सभी अधिवक्ताओं ने एकमत से निर्विरोध चुनाव कराने पर सहमति जताई। इस पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने शिशुपाल शर्मा को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद अनूप गिरि गोस्वामी को महामंत्री चुना गया।

ठाकुर अमर सिंह व संजय शर्मा ने फूलमाला पहनाकर बधाई दी। अधिवक्ताओं ने शीघ्र ही नई कार्यकारिणी समिति के गठन की घोषणा करने का भी आग्रह किया।

अध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह जादौन ने निर्विरोध चुनाव को समझदारी भरा और खर्च रहित फैसला बताते हुए स्वागत किया। कहा कि ऐसी व्यवस्था ही लोकतांत्रिक प्रणाली की मजबूत आधारशिला रखती है। बैठक में बलवीर सिंह, प्रेमपाल शर्मा, राजपाल सिंह मालान, बृजवासी लाल, भगवती पाली, ललित मिश्रा, रामगोपाल शर्मा, चंद्रशेखर सारस्वत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें