फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ई-रिक्शा में महिला के बैग से लाखों के जेवर चोरी

Tue, 03 Feb 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली से ई-रिक्शा से तेहरा मोड़ (गंगीरी) आते समय एक महिला के बैग से सोने-चांदी से जेवर चोरी हो गए। पीड़ित महिला ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

जिला बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव टूडाखेड़ा की रहने वाली रेनू पत्नी राहुल कुमार ने बताया कि वह गत 30 जनवरी को अपनी बहन व देवर के साथ ममिया ससुर के गांव गोकुलपुर थाना सिकंदराराऊ हाथरस गई थी, सभी लोग पहले बस से छतारी से अतरौली बस से आए थे, जहां गंगीगीरी चौराहे से गोकुलपुर जाने के लिए ई-रिक्शा में तेहरा मोड़ के लिए बैठे थे।
ममिया ससुर के घर पहुंचने पर उसने अपने बैग को देखा तो उसकी चेन टूटी हुई थी और उसमें से उसको सोने चांदी के जेवर गायब थे, जिमसें दो अंगूठी, मंगलसूत्र, हार सभी करीब चार तोला और चांदी की पायजेब गायब थी, बैग से यह सामान ई-रिक्शा से चोरी होना प्रतीत होता है। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि 30 जनवरी का मामला है पीड़ित महिला द्वारा तहरीर आज दी गई है, यह मामला हमारे थाना क्षेत्र का नहीं है, फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें