फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन, जाम लगाकर हंगामा

Thu, 27 Jul 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर नारेबाजी करते शिक्ष्‍ाामित्र। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
समायोजन निरस्त करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षामित्र नारेबाजी कर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और जाम लगा दिया। सरकार से मांग थी कि वह सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करे और उनकी रोजी-रोेटी की व्यवस्था करे। शिक्षामित्रों ने गुरुवार को फिर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में शिक्षामित्रों के बतौर सहायक अध्यापक समायोजन को निरस्त करने के हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया था। बुधवार को शिक्षामित्र कई संगठनों के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। काफी तादाद में शिक्षामित्रों को देखकर पुलिस-प्रशासन भी सक्रिय हो गया।

कहीं शिक्षामित्र कलेक्ट्रेट में अंदर न पहुंच जाएं और स्थिति बिगड़ न जाए। इसके लिए कलेक्ट्रेट के गेट पर ताला लगा दिया गया। शिक्षामित्र कलेक्ट्रेट के बाहर ही सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। इस दौरान कई अधिकारी भी पहुंच गए। मौके पर सीएम को प्रेषित ज्ञापन एसीएम द्वितीय को सौंपा गया।
विज्ञापन


ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि वह सुप्रीम कोर्ट में समायोजन रद्द करने के विरुद्ध पुनर्विचार याचिका दायर करे। समायोजित व असमायोजित शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कोई ठोस योजना बनाए। ज्ञापन में यह भी कहा कि भाजपा ने शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने की बात अपने चुनावी घोषणा पत्र में कही थी।

इसलिए अब उस पर अमल किया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्राथमिक शिक्षामित्र संघ, आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी सुनील शर्मा, हरेंद्र सिंह, सुशील जादौन, राजवीर सिंह राघव, सत्यप्रकाश शर्मा, यशपाल सिंह, अमित कुमार, सतेंद्र, हरगोविंद, जन्मेजय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें