फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल और मलखान सिंह अस्पताल में बने शेल्टर होम

विज्ञापन
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल व पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कोविड मरीजों के तीमारदारों को अब विश्राम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नगर निगम ने दोनों अस्पतालों में शेल्टर होम बनवा दिए हैं। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में तीमारदारों के लिए 25 बेड और जिला मलखान सिंह चिकित्सालय में 10 बेड का विश्राम स्थल बनवाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि दोनों हॉस्पिटल में तीमारदारों के विश्राम के लिए पर्याप्त बेड, गद्दे, चादर व तकियों की व्यवस्था है। फिलहाल दो विश्राम स्थल बनाए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें