फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ऐनिमल फीडर्स ने की मांग, घायल श्वानों के इलाज के लिए बने आश्रय घर

Wed, 06 Dec 2023 10:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ऐनिमल फीडर्स संस्था ने मांग की है कि शहर के बेसहारा और दुर्घटनाग्रस्त श्वानों के लिए एक स्थान बनाया जाए, जहां उन्हें उचित इलाज और स्वस्थ होने तक आश्रय मिल सके। इस समस्या को लेकर वह महापौर प्रशांत सिंघल से भी मिले।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते ऐनिमल फीडर्स संस्था पदाधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐनिमल फीडर्स संस्था द्वारा 6 दिसंबर को गांधी पार्क स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष यश मणि जैन ने बताया कि महानगर में घायल श्वान के इलाज और आश्रय की व्यवस्था नहीं है। शहर में घायल श्वानों के इलाज के लिए आश्रय घर बनना चाहिए।

विज्ञापन


ऐनिमल फीडर्स पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक श्वान सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया। जिसका पशु चिकित्सालय में इलाज संभव नहीं हो पाया। वर्तमान में टीम ने उसे आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी औऱ नगरायुक्त से मिला। 

पदाधिकारियों ने कहा कि शहर के बेसहारा और दुर्घटनाग्रस्त श्वानों के लिए एक स्थान बनाया जाए, जहां उन्हें उचित इलाज और स्वस्थ होने तक आश्रय मिल सके। इस समस्या को लेकर वह महापौर प्रशांत सिंघल से भी मिले। सभी ने उन्हें जल्द समस्या के निदान का आश्वासन दिया। इस मौके पर शंभू, अनुज, गौरव, केतन, पंकज, युक्ति, रोहिणी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें