फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखा झील पक्षी विहार: एक सप्ताह के लिए बंद, गोरखपुर प्राणी उद्यान में बर्ड फ्लू से बाघिन की मौत लिया फैसला

Thu, 15 May 2025 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गोरखपुर जनपद के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में बर्ड फ्लू से बाघिन शक्ति की मौत के बाद प्रदेश के अधिकांश चिड़ियाघरों और पक्षी परिवारों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
शेखा झील अलीगढ़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर प्राणी उद्यान में बर्ड फ्लू से बाघिन की मौत के बाद अलीगढ़ जिले के शेखाझील पक्षी विहार को 14 मई सुबह से एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। डीएफओ नवीन कुमार शाक्य ने बताया कि यहां पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

विज्ञापन


डीएफओ नवीन कुमार शाक्य ने बताया कि जिले में पशु-पक्षियों की निगरानी की जा रही है। अन्य विभागों को भी निर्देश दिए गए हैं। कही कोई पक्षी या पशु मृत मिलता है तो उसकी जांच की जाएगी। शेखाझील पर प्रतिदिन लगभग 60 से 100 पर्यटक पहुंचते हैं।

14 मई सुबह ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार 10 बजे पक्षी विहार को पर्यटकों के लिए खोला गया था, बाद में कुछ मिनट बाद ही इसे बंद कर दिया गया। गोरखपुर जनपद के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में बर्ड फ्लू से बाघिन शक्ति की मौत के बाद प्रदेश के अधिकांश चिड़ियाघरों और पक्षी परिवारों को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें