फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरजिल की जमानत सुनवाई पर क्राइम रिकार्ड तलब

Sat, 28 Nov 2020 12:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
शरजिल इमाम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

दिल्ली की तिहाड़ जेल में निरुद्ध जेएनयू छात्र शरजिल इमाम के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में दर्ज देशद्रोह के मुकदमे में जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायालय ने इस मामले में क्राइम रिकार्ड तलब करते हुए 3 दिसंबर अगली तारीख नियत कर दी है।

विज्ञापन


जेएनयू छात्र शरजिल इमाम पर जनवरी में एएमयू में सीएए विरोधी धरने में शामिल होकर विवादित बयान देने का आरोप लगा था। इस मामले में 26 जनवरी को सिविल लाइंस थाने में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया। इसी तरह के मुकदमे दिल्ली व असोम में भी दर्ज हुए। गिरफ्तारी के बाद शरजिल दिल्ली की तिहाड़ जेल में है। यहां के मुकदमे में पेशी के बाद उसकी जमानत अर्जी निचली अदालत से खारिज कर दी गई, जबकि सत्र न्यायालय में जमानत लंबित है।

अधिवक्ता आले नबी के अनुसार शुक्रवार को जमानत अर्जी पर सुनवाई की तारीख नियत थी। हालांकि सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायालय ने क्राइम रिकार्ड तलब करते हुए 3 दिसंबर तारीख नियत की है।
विज्ञापन


किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल
कोतवाली क्षेत्र के मखदूम नगर निवासी जमालुद्दीन पुत्र मोहम्मद इस्लाम मीट फैक्टरी में काम करता है। साथ में काम करने वाली महिला के घर आने जाने के दौरान उस पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस मामले में थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें