फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीफों को छेड़ा नहीं जाएगा और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा : दीपक रतन

विज्ञापन
दीपक रतन । आईजी - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नवागत पुलिस महानिरीक्षक रेंज दीपक रतन ने कहा कि शरीफों को छेड़ा नहीं जाएगा और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कितना भी बड़ा अपराधी क्यों न हो। उन्होंने अधीनस्थ अफसरों को हिदायत दी कि वे अपराध नियंत्रण के लिये हर छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लें और समय पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए समस्या का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

रविवार को पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को नवागत आईजी दीपक रतन अपने कार्यालय में प्रेस से रूबरू होते हुए अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के प्रति कर्तव्य निष्ठा, निष्पक्षता और शरीफ लोगों के साथ मधुर व्यवहार और अपराधियों के प्रति कार्रवाई में कोई कोताही न बरतना उनकी प्राथमिकता में है। उनकी कोशिश होगी कि आम नागरिक पुलिस से शिकायत करने और मिलने से न डरें और पुलिस भी आमजन के साथ अच्छा व्यवहार करे।
उन्होंने पुलिस अफसरों को हिदायत दी कि अपराधियों के साथ किसी भी तरह की रियायत या सांठ-गांठ न करके उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिसकर्मी अपने पेशे के साथ ईमानदारी बरतें। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील रहा है। अधिकारी छोटी से छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें और अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी भी घटना को बड़ा रूप लेने से पहले ही उसका समाधान किया जाए। शासन की मंशा के अनुसार किसी धर्म, जाति आदि के आधार पर भेदभाव न करके निष्पक्ष तरीके से कार्यवाही की जाए। सभ्रांत नागरिक व आम जनता के साथ सामंजस्य रखने से निश्चित ही अपराधों पर अंकुश लगेगा और समाज में आपसी भाईचारा स्थापित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें