फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : 96 वर्षीय योद्धा कोरोना को पराजित कर पहुंचे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीमियर नगर बैंक कॉलोनी के 96 वर्षीय योद्धा कोरोना वायरस को पराजित कर घर लौट गए हैं। उनके संक्रमित 60 वर्षीय पुत्र एवं 25 वर्षीय प्रपौत्र भी स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1983 में पटवारी के पद से सेवानिवृत्त बुजुर्ग, उनके पुत्र एवं प्रपौत्र कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। तीनों पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती थे। सोमवार को तीनों कोरोना को पराजित कर घर लौट आए। बुजुर्ग के पुत्र दवा कारोबारी है। कई लोग स्वागत की तैयारी कर रहे थे लेकिन बुजुर्ग व उनके पुत्र ने सामाजिक दूरी का हवाला देकर किसी तरह का कार्यक्रम करने से रोक दिया। बुजुर्ग का कहना है कि किसी भी लड़ाई के लिए मनोबल बनाए रखने की जरूरत होती है। खुद में यह विश्वास होना चाहिए कि हम जीतेंगे तो जीत जरूर मिलेगी। तीन पीढ़ी के लोग एक साथ जब घर लौटे तो शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें