फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इगलास आएंगे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद

Sun, 14 Sep 2025 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सहारा खुर्द व पाताल खेड़िया के मध्य स्थित प्राचीन शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण की आधारशिला 26 सितंबर को रखी जाएगी। मुख्य अतिथि पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती होंगे।
विज्ञापन

विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय महामंत्री एवं संरक्षक दिनेश भी मौजूद रहेंगे। मान्यता है कि इस मंदिर की स्थापना कार्तिकेय ने की थी। शनिवार को एमएलसी ऋषिपाल सिंह, मंगलायतन विश्वविद्यालय के चेयरमैन हेमंत गोयल, श्याम कुंतेल, नरेंद्र सागवान, किशन मोहन अग्रवाल व प्रधान प्रतिनिधि संजय चौधरी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। एमएलसी ने बताया कि यह मंदिर धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर है। मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के चलते व्यस्तता के बावजूद आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें