फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दिव्यांगजनों की सेवा के लिए शालिनी को मिला अष्टावक्र सम्मान

विज्ञापन
अष्टावक्र सम्मान पत्र  दिखाती शालिनी शर्मा।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
दिव्यांगजनों की सेवा और उनके उत्थान के लिए समर्पित शालिनी शर्मा को अष्टावक्र सम्मान से नवाजा गया है। पांच नवंबर को लखनऊ स्थित बौद्ध शोध संस्थान में आयोजित समारोह में देशभर के आठ समाजसेवियों को यह सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

विकलांग साथी ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चार महिला और चार पुरुष समाजसेवियों का चयन किया गया। इनमें उत्तराखंड से शालिनी शर्मा, संचालिका 24 वैदिक उपवन, अर्राना, खैर को सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार दिव्यांगजनों के प्रति सेवा भाव, सामाजिक समर्पण और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों के लिए दिया गया। उन्होंने विष्णु कांत दादा, हुसैन रजा और विकलांग साथी ट्रस्ट की टीम का धन्यवाद किया। साथ ही मार्गदर्शक बड़े भैया श्री नारायण यादव के सहयोग और प्रेरणा के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें