पुलिस ने शाका के साथी निशांत निवासी जलालपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि शाका की तलाश में पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कांबिंग भी की लेकिन उसका पता नहीं चला, शाका ने पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की थी, जिसमें एक राउंड सरकारी वाहन में लगी है। पकड़े गए गए निशांत को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
शाका की गिरफ्तारी को जुटी है विशेष टीम
ज्ञात रहे हिस्ट्रीशीटर बदमाश ओमप्रकाश उर्फ शाका पर पहले से ही करीब आठ गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। शाका गत नौ नवंबर को दबिश के दौरान अपने साथी निशांत की मदद से सिपाही देव दीक्षित को गोली मारकर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। टप्पल थाना प्रभारी ने बताया कि शाका की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं, जो उसकी तलाश में जुटी हैं। पुलिस फरार अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करेगी एवं घटना के बाद मामले में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
अब हरियाणा में सरेंडर की योजना
इधर, अब पुलिस को इनपुट मिला है कि शाका अब हरियाणा में अपने किसी साथी की मदद से हरियाणा में सरेंडर करने की योजना बना रहा है। इसके लिए यूपी पुलिस की एक टीम हरियाणा में डेरा डाले हुए है। इसके लिए हरियाणा के यूपी से सटे फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, मेवात आदि इलाकों में मुखबिरी बढ़ा दी गई है।