फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: यूपी कबड्डी टीम में शगुन का चयन

Tue, 06 Jan 2026 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी शगुन उर्फ भूमि का यूपी की सब जूनियर बालिका टीम में चयन हुआ है। वह आगामी स्कूल गेम्स की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

कबड्डी कोच दलबीर सिंह बालियान ने बताया कि गांव बीधा की गढ़ी निवासी राकेश कुमार की 11 वर्षीय पुत्री शगुन कबड्डी की बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। हाल ही में स्कूल गेम्स की राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के दम पर उसने सब जूनियर टीम में जगह बनाई है। वह कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और रजत पदक जीत चुकी हैं। उनकी बड़ी बहन शिवानी भी कबड्डी की नेशनल खिलाड़ी हैं। राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए शगुन कल आजमगढ़ के लिए रवाना होंगी, जहां वह 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी।
कल्लू उर्फ भूपेंद्र चौधरी (यूपी पुलिस कबड्डी खिलाड़ी), सौरभ चौधरी एडवोकेट, चेतन चौधरी, नीटू मालान, राजू मास्टर, महावीर स्वामी, बंटी ठाकुर, लाला ठाकुर ने शगुन को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें