फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर रामघाट रोड लेगा कांवड़ियों की परीक्षा

Sat, 18 Feb 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
Shabby Road will Ramghat test Kanvdion - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
महाशिव रात्रि को एक सप्ताह भी नहीं बचा है। सामाजिक संगठन एवं भक्तों ने इसकी तैयारियां शुरु कर दी है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक क्षतिग्रस्त पड़े रामघाट रोड की सुधि नहीं ली है। रामघाट से दुबे की पड़ाव तक रामघाट रोड इतना जर्जर है कि इस पर गंगाजल लेकर कावड़ियों का चलना दूभर हो जाएगा।
विज्ञापन

निर्माणाधीन डिवाइडर के कारण जाम तो लगता ही है, साथ ही बड़े वाहन जब इस मार्ग से गुजरते हैं तो धूल का ऐसा गुबार उड़ता है लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इसकी वजह से श्रीखेरेश्वर महादेव मंदिर और श्रीअचलेश्वर महादेव मंदिर तक जाने वाले कांवड़ियों को भोले से काम पड़ जाएगा।
सामाजिक संगठनों ने इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन देकर तत्काल सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है। 
24 फरवरी को महाशिवरात्रि है। 22 फरवरी की शाम से ही कांवड़ियों का इस रास्ते पर निकलना शुरू हो जाएगा। रामघाट और राजघाट से गंगाजल लेकर पैदल ही खेरेश्वर महादेव मंदिर तक जाएंगे। सामाजिक संगठन आहुति ने शिवभक्त कांवड़ियों को सुरक्षित व सुविधाजनक आवागमन के लिए इस रोड को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि महानगर यातायात व्यवस्था और कांवडियों की बढ़ती संख्या किसी भी हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

21 फ रवरी से यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने, रामघाट रोड, आगरा रोड, खैर रोड पर गडढों को भरने, सुरक्षा व्यवस्था एवं सफाई कराने की मांग की है। एसीएम को ज्ञापन देने वालों  में डॉ. मधु आंधीवाल, राजकुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, आरबी, दीपेंद्र गुप्ता, रवींद्र गुप्ता, मुकेश सिंघल, पीयूष अग्रवाल, विमल अग्रवाल, निकुंज, विमल अग्रवाल, दीपक जैन आदि उपस्थित थे। इधर, शिवरात्रि के उपलक्ष्य में सराय हकीम स्थित रश्मि गुप्ता के आवास पर ओम शांति संगठन की सुनीता दीदी ने ध्वजारोहण कर बाबा के मंगल वचन सुनाए। यहां पर तपन, ओम गुप्ता और विशाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें