फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सातवीं के छात्र ने छोटी सी उम्र में किया बड़ा काम

विज्ञापन
लिखी हुई पुस्तक के साथ गर्विश सिंघल। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा स्थित न्यू आनंद विहार कॉलोनी निवासी कक्षा सात की पढ़ाई कर रहे छात्र ने छोटी सी उम्र में महाराजा शिवाजी की वीरता पर अंग्रेजी भाषा में एक पुस्तक लिखी है। पुस्तक का नाम द लाइन कम बैक है, जोकि छपकर तैयार है।
विज्ञापन

वीर शिवाजी के जीवन पर अंग्रेजी में किताब लिखने वाले गर्विश सिंघल ने अमर उजाला को बातचीत के दौरान बताया कि पुस्तक लिखने की प्रेरणा मां अलका सिंघल की सहेली के कक्षा सातवीं में पढ़ने वाले बेटे से मिली है। मां की सहेली दुबई में रहती हैं और उनसे बेटे ने भी एक पुस्तक की रचना की है। गर्विश ने का कहना है कि उन्होंने शिवाजी महाराज की जीवनी से प्रभावित होकर शिवाजी द ग्रेट मराठा नामक पुस्तक का अध्ययन किया है। इस पुस्तक से कंटेंट लेकर मैंने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अंग्रेजी भाषा में महाराजा शिवाजी की वीरता पर पुस्तक लिखी है। माता-पिता के सहयोग से लिखा गया मैटर ब्री बुक्स प्रकाशन गुरुग्राम के लिए भेजा। बालक द्वारा लिखी गई पुस्तक क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें