सासनीगेट स्थित श्री महेश्वर इंटर कॉलेज प्रबंध समिति ने हाईकोर्ट के आदेश पर प्रवक्ता कौशलेंद्र कुमार गुप्ता व राम कुमार शर्मा की सेवा समाप्त कर दी है। समिति ने विनोद कुमार शर्मा को नया प्रधानाचार्य बना दिया है, उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
श्री महेश्वर इंटर कॉलेज प्रबंध समिति की बैठक में प्रवक्ता कौशलेंद्र कुमार गुप्ता व राम कुमार शर्मा की याचिका में पारित अंतिम आदेश के तहत हाईकोर्ट द्वारा सेवा समाप्त हो चुकी है, उन्हें अनियमित वेतन भुगतान हो रहा है। इसलिए प्रबंध समिति ने हाईकोर्ट के आदेश पर दोनों प्रवक्ताओं की सेवा समाप्त कर दीं। पहले प्रधानाचार्य रहे विनोद कुमार शर्मा को प्रधानाचार्य बनाया गया है।
इस दौरान माहेश्वरी समाज सोसाइटी के अध्यक्ष राम कुमार सादानी, महामंत्री रघुवंश राठी, कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गांधी, प्रबंधक मुकेश बिहारी भट्टर, पूर्व प्रबंधक गिर्राजकिशोर गोदानी, उपाध्यक्ष नवनीत कुमार माहेश्वरी, उपप्रबंधक आलोक डागरा, कोषाध्यक्ष मदन मोहन तापड़िया, सदस्य ललित कुमार हरकुट, मनोज कुमार हरकुट, मोहित कुमार राठी, विकास भूतड़ा, प्रवक्ता रामकुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र गांधी आदि मौजूद रहे।