फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने डीजीपी-एसएसपी को दी गालियां

Mon, 24 Jul 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
फिरौती - फोटो : demo
विज्ञापन
सत्ताधारी दल के विधायक का रिश्तेदार सिपाही सत्ता मद में इस कदर होश खो बैठा कि उसने फोन पर एक युवक को धमकाते हुए डीजीपी-एसएसपी तक को लेकर भद्दी गालियां दे डालीं। यह सब उस वक्त हुआ, जब युवक कह रहा है कि मैं आपकी बातचीत रिकार्ड कर रहा हूं। एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया और एसपी देहात को जांच सौंप दी।
विज्ञापन


अकराबाद की पनैठी चौकी पर रवि सोम नाम का सिपाही तैनात था, जो सत्ताधारी एक विधायक का रिश्तेदार भी है। वाकया शनिवार का है, जब सिपाही ने पनैठी के एक दुकानदार लव को दुकान बंद कर घर जाते समय अपने पास बुलाया।

दुकानदार ने इंकार दिया तो सिपाही ने उसे फोन लगा दिया और गाली देने लगा। युवक ने कहा कि गालियां मत दो, वह बातचीत रिकार्ड कर रहा है, शिकायत कर देगा। इस पर सिपाही आपे से बाहर हो गया और एसएसपी से लेकर डीजीपी तक को लेकर भद्दी गालियां देने लगा। यहां तक कहने लगा कि कोई क्या बिगाड़ लेगा और तू कहां तक शिकायत करने जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद युवक ने यह ऑडियो वायरल कर दिया। रविवार सुबह फिर सिपाही ने युवक को फोन किया और कहा कि तूने ऑडियो वायरल कर क्या कर लिया। तू है कहां, मैं तुझे देखने वहीं आ रहा हूं। इस पर दहशत में आया युवक अपनी मां के साथ एसएसपी के सामने पहुंच गया।

पूरा वाकया दोनों ने ऑडियो सुनाते हुए एसएसपी को बताया तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिपाही रवि सोम को निलंबित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, निलंबन की कार्रवाई कर दी गई है। इधर, इस मामले में खुद सत्ताधारी दल के विधायक ने पैरवी की। मगर ऑडियो सुनकर और मसला डीजीपी तक पहुंचने की बात सुनकर विधायक की भी बोलती बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें