फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छर्रा को तहसील बनाने के लिए सीएम को पत्र भेजा

Mon, 19 Jan 2026 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कस्बे के शिव मंदिर प्रांगण में बैठक कर छर्रा को तहसील बनाने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र कोतवाली पुलिस को दिया।
विज्ञापन

कहा कि छर्रा से अतरौली तहसील मुख्यालय की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। छर्रा के नई तहसील बनने विकास खंड गंगीरी की 80 ग्राम पंचायतों सहित विकास खंड बिजौली की पांच न्याय पंचायतें सांकरा, भमोरी खुर्द, हरदोई, दादों और बिजौली की सभी ग्राम पंचायतें शामिल होंगी।
विकास खंड अकराबाद की दभा व भिलावली न्याय पंचायतों की सभी ग्राम पंचायतों, कौड़ियागंज और पिलखना नगर पंचायतों को भी छर्रा नगर पंचायत में शामिल किया जा सकेगा। इससे पांच से छह लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। कहा कि भौगोलिक स्थिति, मानक और जनहित में छर्रा को तहसील बनाना पूरी तरह न्यायोचित है। ज्ञापन देने वालों में भाकियू के पूर्व जिला महासचिव चौधरी नवाब सिंह, सतीश बाबू, अखिलेश कुमार, बाबू सिंह, सूरजपाल सिंह, कोमल सिंह, थान सिंह, मोहनलाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें