फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नो एंट्री में भारी वाहन घुसने से दिन भर जाम से जूझा जट्टारी

Mon, 19 Jan 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में दिन में नो एंट्री लागू होने के बावजूद दिन में भारी वाहन कस्बे के अंदर घुस रहे हैं। रविवार को भी भारी वाहन कस्बे के अंदर अलीगढ़-पलवल मार्ग से होकर निकलते रहे। इस दौरान एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, जिसके बाद कस्बे में जाम लगा और दिन भर लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार टप्पल कट के आगे से नो एंट्री लागू होने के बावजूद रविवार को एक ट्रक कस्बे के मुख्य मार्ग पर घुस आया। ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद कस्बे के अंदर अलीगढ़-पलवल रोड पर जाम लग गया। कार चालक की सूचना पर जट्टारी पुलिस चौकी ने ट्रक को चौकी से पहले रुकवाकर खड़ा करवाया।

लोगों का आरोप है कि नो एंट्री का नियम कागजों तक सीमित रह गया है। कस्बे के अंदर अलीगढ़-पलवल मार्ग पर हरियाणा, नोएडा और दिल्ली जाने वाले वाहनों का दबाव रहता है। ऐसे में भारी वाहनों के कस्बे के अंदर से होकर निकलने पर जाम लग जाता है। एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती हैं। व्यापारियों नो एंट्री लागू होने वाले स्थान पर पुलिस की ड्यूटी लगाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें