फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सीएमएस के कैंप कार्यालय में बेहोश होकर गिरीं वरिष्ठ सहायक, हंगामा

विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल में बेड पर लेटी वरिष्ठ सहायक मीना कुमारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस के आवास स्थित कैंप कार्यालय में वरिष्ठ सहायक मीना कुमारी बेहोश होकर गिर पड़ी। आरोप है कि सीएमएस ने अभद्रता की और डांट फटकार लगाई, जिससे वह बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें चोट भी लगी है। इसको लेकर कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। इस घटना के बाद सीएमएस की भी तबियत खराब हो गई है। वह कुछ कर्मचारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक मीना कुमारी का आरोप है कि सीएमएस डॉ. रामकिशन ने अपने चैंबर की बजाए आवास पर हस्ताक्षर के लिए बुलाया और कहा, तुम अपने मतलब का काम करती हो। सीएमएस ने मिथ्या आरोप लगाए और अभद्रता करते हुए डांटा, जिससे घबराकर गिर गई। काफी समय तक होश नहीं आया। साथी बेहोशी की हालत में उठाकर ले गए। इस घटना के बाद सीएमएस कार्यालय में काफी संख्या में कर्मचारी पहुंच गए और जमकर हंगामा हुआ। मीना कुमारी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सीएमएस के खिलाफ जांच कराने एवं कार्रवाई करने की मांग की है।
इस घटना के बाद सीएमएस डॉ. रामकिशन की भी तबियत खराब हो गई है। उनकी ईसीजी कराई गई। वह दो-तीन लोगों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ बाबू काम नहीं करते और गलत काम करने के लिए दबाव बनाते हैं। जो लोग नियम कानून से नहीं चलते, वही आज नियम कानून की बात करते हैं।
विज्ञापन

सीएमएस पर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना आज
अलीगढ़। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिला मंत्री विनय कांत अग्निहोत्री ने वरिष्ठ सहायक मीना कुमारी के साथ गाली-गलौज करने का आरोप सीएमएस पर लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो एसोसिएशन के सदस्य कार्य बहिष्कार कर बुधवार से धरना पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें