फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः एसवी कॉलेज की महिला बास्केटबाल टीम का चयन

Sun, 05 Dec 2021 01:46 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसवी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग में बास्केटबाल महिला टीम का चयन किया गया। टीम छह दिसंबर को आनंद कॉलेज ऑफ  एजूकेशन आगरा में डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की अंतर महाविद्यालयीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। टीम मैनेजर डॉ. विनय उपाध्याय, टीम कोच डॉ. राकेश कुमार होंगे। टीम का चयन डॉ. वीणा उपाध्याय, डॉ. शजर उद्दीन, डॉ. विकास कुमार ने किया।
विज्ञापन




प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. कौशल किशोर ने चयनित टीम को शुभकामनाएं दीं। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार ने चयनित टीम के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. शाहनवाज खान, डॉ. फुजैल अहमद, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें