फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दूल्हे की कटी अंगुली देख दुल्हन ने लौटाई बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को गांव सिरौली में आई बरात में भांवर के बाद हल्दी की रस्म के समय दूल्हे की कटी अंगुली देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच रुपयों का लेन-देन कराकर बरात को लौटा दिया।
विज्ञापन

गांव सिरौली निवासी एक युवती की शादी गांव सालाबाद थाना छतारी निवासी युवक के साथ तय हुई थी। सोमवार को बरात गांव पहुंची। भांवर के बाद हाथों में हल्दी की रस्म के समय दूल्हे के हाथ की अंगुली कटी देख दुल्हन ने हंगामा काटते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। युवती पक्ष के लोगों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए दूल्हे समेत उसके परिवार वालों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया।
सूचना पर मंगलवार की सुबह पुलिस गांव पहुंची। दुल्हन ने बताया कि दूल्हे ने अंगुली कटे होने की जानकारी नहीं दी थी। बरात आने के बाद भी रुमाल से हाथ को ढक रखा था। वहीं दूल्हे का कहना था कि युवती व उसके परिवार को अंगुली कटी होने की जानकारी पहले से थी, फिर भी बरात को वापस कर दिया। कोतवाली निरीक्षक प्रमोद कुमार मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रुपयों का लेन-देन कराकर बरात को वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें